फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोरी स्वीट्स- दही बड़े में कॉकरोच देख महिला चिल्लाई तो कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्लोरी स्वीट्स पर दही बड़ा खाने पहुंची एक महिला के साथ बुरी गुजरी। पहले तो दही बड़े में कॉकरोच निकलने से उसकी हालत बिगड़ गई और फिर उसने इस लापरवाही का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी कर दी गई। महिला ने ग्लोरी स्वीट्स के मालिक और तीन कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि जांच में आरोप सही पाया गया तो एनसीआर को एफआईआर में तरमीम कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बारादरी की अंबेडकर नगर कॉलोनी की निवासी गुड़िया सैफी ने रिपोर्ट कराई कि वह अपनी ननद सोनी और भाई विमल के साथ वह गुरुवार रात आठ बजे ग्लोरी स्वीटस पर टिक्की और दही बड़े खाने गई थीं। उनके दही बड़े के अंदर पूरा कॉकरोच निकला तो वह घबरा गईं। जी भी मिचलाने लगा। उन्होंने दुकान पर इसकी शिकायत की तो दुकान मालिक रोहित खंडेलवाल और तीन महिला कर्मचारी उन्हें पीटने लगीं। उन्हें पीटकर और गालियां देकर भगा दिया गया। गुड़िया वहां से सीधे कोतवाली आई और इनके खिलाफ तहरीर दे दी। इस दौरान दुकान पर भी काफी गहमागहमी हो गई। पुलिस पहुंची तो वहां मालिक नहीं मिले। इसके बाद एनसीआर दर्ज कर ली गई। गुड़िया ने दोषियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है, कोतवाल ने उन्हें जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें