फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षी भर्ती: मेरिट गिराकर फिर बुलाया, दौड़ में लगातार फेल होने से महिला कोटा नहीं हो सका पूरा

Sat, 02 Feb 2019 12:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
UP Police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आरक्षी भर्ती के तहत लड़कियों का कोटा अभी भी पूरा नहीं हो पाया है क्योंकि अधिकतर लड़कियां दौड़ में फेल हो जाती हैं। मेन लिस्ट के बाद तीसरी बार मेरिट गिराकर लड़कियों को भर्ती के लिए बुलाया गया है। पुलिस लाइन में सत्यापन के बाद दौड़ के लिए इन्हें मेरठ भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में शुरू हुई आरक्षी भर्ती प्रक्रिया में गोरखपुर, बनारस, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही समेत कई जिलों की अभ्यर्थी शामिल हो रही हैं। भर्ती के लिए चार बोर्ड बनाए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए स्थानीय स्तर पर नोडल अधिकारी बनाए गए एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि फिलहाल पांच फरवरी तक प्रक्रिया चलाने का निर्देश है। 

दौड़ में फेल हो जाने के कारण महिला अभ्यर्थियों का कोटा अभी भरा नहीं है, इसलिए केवल इन्हीं को गिरी हुई मेरिट के आधार पर बुलाया जा रहा है। प्रतिदिन करीब 550 महिला अभ्यर्थी बुलाई जा रही हैं। इनमें करीब 450 अभ्यर्थी रोज आकर अपने प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करा रही हैं। साथ ही इनकी लंबाई की माप भी यहां हो रही है। यहां से पास अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए मेरठ भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें