फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में सभी जिलों में लड़कियां रही टॉपर

Sat, 10 Jun 2017 01:31 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Girls in all districts of the intermediate topper - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड इंटर और हाई स्कूल में इसबार भी बेटियों ने रिकार्ड तोड़ सफलता हासिल की है। इंटर में तो मंडल के सभी जिलों की जिला टॉपर बेटियां ही हैं। वहीं लखीमपुर में भी हाई स्कूल और इंटर दोनों में ही लड़कियों ने ही जिला टाप किया है। बरेली की उपासना ने तो प्रदेश की मेरिट में आठवां स्थान हासिल किया है। पास होने का प्रतिशत भी लड़कियों का लड़कों से ज्यादा है। 
विज्ञापन

बरेली की टाप टेन सूची की बात करें तो हाई स्कूल में कुल 11 बच्चे टाप टेन में शामिल हैं इनमें पांच स्थानों पर बेटियां ही हैं। इसी तरह इंटर में 4 लड़कियों ने जिला टाप टेन में स्थान बनाया है। बदायूं की अनुपमा सिंह राठौर ने बदायूं जिले में इंटर टाप किया है तो पीलीभीत में इंटरमीडिएट में शुभांगी तिवारी, जया गंगवार व निहारिका अवस्थी ने 92.60 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से जिला टाप किया है। इस जिले की स्मृति सिंह ने 81.67 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर होने का गौरव हासिल किया। शाहजहांपुर की अपर्णा भी दो लड़कों के साथ जिला टाप करने वालों में शामिल हैं। लखीमपुर श्वेता गोस्वामी ने हाई स्कूल में और अंशिका अवस्थी ने इंटर में जिले में पहला स्थान पाया है। 
बरेली में  81.37 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं वहीं लड़कों की पास होने का प्रतिशत 63.39 है। 
बरेली में फर्स्ट डिजिवन और आनर्स के साथ पास होने के मामले में बेटियां  आगे रही। लड़कों में 2.64 फीसदी आनर्स के साथ पास हुए और 16.92 फीसदी प्रथम श्रेणी में पास हुए। लड़कियां आनर्स के साथ 3.84 पास हुई और प्रथम श्रेणी में 26.04 फीसदी लड़कियों ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें