फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती के एडिटेड फोटो किया वायरल, रिश्ता टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चोरी गए मोबाइल फोन से आरोपी युवक युवती के फोटो निकालकर एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिससे युवती का रिश्ता टूट गया। परिजनों ने युवक को ऐसा करने से मना किया तो उसने धमकी दी है। इससे परेशान पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि थाना नवाबगंज के एक गांव का मजदूर नोएडा में एक मिल में मजदूरी करता है। उसका परिवार भी उसके साथ रहता है। कुछ दिनों पहले उसकी बेटी का फोन उसकी ही कंपनी में काम करने वाले युवक ने चोरी कर लिया।कुछ दिनों के बाद युवक ने पीड़ित के ही गांव के एक युवक को फोन कर जानकारी ली। जिस पर युवक ने पीड़िता का पता बताते हुए उसका फोटो आरोपी युवक को भेज दिया। बाद में एडिटेड फोटो वायरल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी की बात जहां करता है। वहां वह युवक रिश्ता तुड़वा देता है।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें