फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रवेशपत्र न मिलने से छात्राएं नहीं दे पाईं परीक्षा

Thu, 19 Feb 2026 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

भुता। गंगापुर डभौरा गांव में स्थित सहोद्रा देवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की कई छात्राएं बुधवार को परीक्षा नहीं दे पाईं। छात्राओं का आरोप है कि फीस लेने के बाद भी प्रधानाचार्य ने प्रवेशपत्र नहीं दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में लिया है।
छात्राओं व उनके अभिभावकों ने प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार को बताया कि उन्होंने सत्र की शुरुआत में ही पूरी फीस जमा की थी। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने हाईस्कूल की छात्राओं से 4500 रुपये और इंटरमीडिएट की छात्राओं से 7200 रुपये फीस के नाम पर लिए। कई बार कहने के बाद भी उसने प्रवेशपत्र नहीं दिया। बुधवार को हिंदी विषय की परीक्षा थी। प्रवेशपत्र न होने की वजह से छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर प्रधानाचार्य ने अभद्रता की। धक्के मारकर स्कूल से बाहर निकालने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। नाराज कक्षा 12 की छात्रा प्रियंका व नैंसी और हाईस्कूल की छात्रा चांदनी, कुसुम, मोहिनी, खुशी अपने अभिभावकों के साथ थाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके अलावा कई अन्य छात्राओं को भी प्रवेशपत्र नहीं मिला। पहले भी कई बार कॉलेज में ऐसा हो चुका है।
इस प्रकरण में विद्यालय प्रबंधक का पक्ष जानने की कोशिश की तो उनका फोन बंद मिला। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रधानाचार्य से पूछताछ की जा रही है।
-
प्रवेशपत्र नहीं देने पर तीन छात्रों की परीक्षा छूटी, एबीवीपी का प्रदर्शन
फोटो
- व्हाट्सएप स्टेटस पर आत्महत्या की बात लिख लापता हुए छात्र को पुलिस ने खोजा

बरेली। रामगंगा के पास मान्यता के बगैर संचालित सेंट एंड्रू स्कूल प्रबंधन ने फीस बकाया होने की वजह से 12वीं के तीन विद्यार्थियों का प्रवेशपत्र रोक लिया। बुधवार को सीबीएसई की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा थी। प्रवेश पत्र न मिलने के कारण तीनों छात्रों की परीक्षा छूट गई। इससे आहत एक छात्र व्हाट्सएप स्टेटस पर आत्महत्या की बात लिखकर लापता हो गया। पुलिस ने उसे तलाशकर परिजनों को सौंपा।

घटनाक्रम की जानकारी होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों ने प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया के नेतृत्व में स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रबंधक व प्रिंसिपल कार्यालय पर ताला जड़ दिया। हंगामे की सूचना पाकर सुभाष नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान स्कूल के प्रबंधक मोहित चंद्र ने यह कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश की कि उनका संस्थान स्कूल नहीं, बल्कि एक कोचिंग सेंटर है। स्कूल की ओर से अन्य बच्चों के भी प्रवेशपत्र रोके गए थे, लेकिन उनके परिजनों को बुलाकर बाद में दे दिए थे। जिन बच्चों को प्रवेशपत्र नहीं दिया गया, न तो वह आए और न उनके अभिभावक आए।
विज्ञापन

सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि सेंट एंड्रू स्कूल नाम के किसी भी विद्यालय को सीबीएसई से मान्यता प्राप्त नहीं है। पीड़ित विद्यार्थियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सुभाष नगर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें