फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्राएं परीक्षा फॉर्म से जुड़ीं समस्याओं से जूझ रहीं

Sat, 31 Oct 2026 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं परीक्षा फॉर्म से जुड़ीं समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के चक्कर काट रही हैं। महाविद्यालय में अध्ययनरत 2500 में से 2000 छात्राएं समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकतर छात्राओं को विषय विकल्पों से संबंधित समस्या आ रही है। छात्राओं का कहना है कि कैफे से एडमिशन फॉर्म भरा था। तब फॉर्म स्वीकृत हो गया था, अब उसे गलत बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शिवानी ने बताया कि परीक्षा फॉर्म में फंक्शनल अंग्रेजी प्रथम की जगह फंक्शनल अंग्रेजी द्वितीय आ गया है। इसे संशोधित कराना है। बीएससी प्रथम सेमेस्टर की कुमकुम ने बताया कि दो माइनर विषय लॉक हो गए हैं। इसमें सुधार कराना है। बीए की दीक्षा ने बताया कि उनके भी मेजर के विषय माइनर में लॉक हो गए हैं। फंक्शनल अंग्रेजी द्वितीय की जगह फंक्शनल अंग्रेजी प्रथम चयनित करना है।
प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि अधिकतर छात्राएं अपने विषयों के प्रति जागरूक ही नहीं हैं। वे महाविद्यालय भी नहीं आ रही हैं, इसलिए कैफे पर जाकर परीक्षा फॉर्म में गलत विकल्प भर रही हैं। सुधार के लिए उनको विवि भेज रहे हैं। हमने भी विवि से परीक्षा फॉर्म में संशोधन कराने के लिए लॉगिन आईडी-पासवर्ड मांगा है, लेकिन तकनीकी समस्या की वजह से नहीं मिल सका है। यदि ये आईडी-पासवर्ड महाविद्यालय को मिल जाए तो छात्राओं की समस्या यहीं सुलझा दी जाएगी। बीते सेमेस्टर में ऐसा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें