फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमिका करती थी दूसरे लड़के से बात, किशोर ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 31 Oct 2026 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार शाम 17 वर्ष के किशोर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। उसने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा है। इसमें वह बता रहा है कि उसकी प्रमिका और एक दूसरा लड़का उसको ब्लैकमेल करते हैं। उसके सामने आत्महत्या के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

मोर्चरी पर मिले मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके बेटे का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उन्होंने एक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि बेटे का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती एक दूसरे युवक से भी बात किया करती थी। बेटे ने वीडियो में अपनी प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने बताया कि बेटा ब्लैकमेलिंग के कारण कई दिन से अवसाद में था। उसने यह वीडियो शुक्रवार को ही आत्महत्या से कुछ देर पहले अपनी बहन को भेजा था। पुलिस ने किशोर के मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी एसएसपी चिराग जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो में एक युवती और एक युवक का नाम लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच कराई जा रही है। घटना का जल्द राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें