इसी दौरान लड़की के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्साए परिवार वालों ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई करके कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि युवक को जबरन जहर भी पिलाया गया। इसके अलावा प्रेमिका के घरवालों ने युवक के पिता के पास फोन करवाया कि वह उसे प्रेमिका के घर से छुड़ा ले जाएं, अन्यथा लड़की के घर वाले उसे जान से मार डालेंगे।
बताया कि परिवार के लोग जब लड़की के घर पहुंचे तो उन्हें भगा दिया। लेकिन, युवक के परिवार वालों के साथ गए कुछ लोग अड़े रहे और उसके बेटे को छुड़ा कर घर लाए। हालत नाजुक होने पर मझगवां के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पास के गांव में मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। लड़की के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर मारा पीटा था। शुक्रवार को मृतक ने चूहे मार दवा खा ली थी। परिजन उसे एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए थे। तहरीर मिली है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।