फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के दुश्मन घरवाले: पीलीभीत की शिखा ने बरेली के शिवम से की लव-मैरिज, फिर लड़की के परिजन बने खलनायक

Sat, 03 Sep 2022 03:37 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

विवाह में शिखा की मां अनीता सिंह और बड़े भाई सुमित ने सहयोग किया था। इसके कुछ समय बाद ही शिखा ने पिता कृष्णपाल सिंह और छोटे भाई ऋतिक को भी मना लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज मां-बाप ने धोखे से उसका गर्भपात करा दिया। उसके पति ने थाना सुभाषनगर में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

सुभाषनगर के शांति विहार निवासी शिवम सक्सेना की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने 16 फरवरी, 2020 को पीलीभीत के कस्बा बीसलपुर निवासी शिखा सिंह से प्रेम विवाह किया था। इसका पंजीकरण 18 फरवरी, 2020 को विवाह पंजीकरण अधिकारी आंवला के यहां कराया था।

विवाह में शिखा की मां अनीता सिंह और बड़े भाई सुमित ने सहयोग किया था। इसके कुछ समय बाद ही शिखा ने पिता कृष्णपाल सिंह और छोटे भाई ऋतिक को भी मना लिया। शिवम का आरोप है कि इन दोनों ने शर्त रखी कि वे शिखा को तभी माफ करेंगे जब वह उनके कहे मुताबिक, विधि विधान से शादी करेगी।

ये भी पढ़ें- NCR की तर्ज पर गठित होगा SCR: राजधानी लखनऊ से सटे ये जिले होंगे शामिल, सीएम योगी ने दिए निर्देश

इसके बाद वे शिखा को अपने साथ ले गए। 21 फरवरी, 2021 को उन्होंने शिवम के साथ उसकी सगाई की रस्म की। 10 मई, 2021 को विवाह की तारीख तय हुई। इसी बीच शिखा ने परिवार वालों को अपने गर्भवती होने की बात बताई तो पिता कृष्णपाल सिंह आग बबूला हो गए और रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन

शिखा को भी वापस नहीं भेजा। शिखा ने फोन पर बताया कि पिता जबरन गर्भपात कराके किसी अतुल नाम के युवक से विवाह करने का साजिश कर रहे हैं। बाद में पता चला कि कृष्णपाल ने अपनी पत्नी और बेटों के साथ षड्यंत्र रचकर शिखा का गर्भपात करा दिया है। सुभाषनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें