फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज प्रेमी ने काट डाला अपना गुप्तांग

Wed, 16 Apr 2025 01:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: बदायूं जिले में एक युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट डाला, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि प्रेमिका से नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका के शारीरिक संबंध बनाने के इनकार किया तो नाराज प्रेमी ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने युवक को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस ने होटल में मारा छापा, कमरों में मिले प्रेमी युगल... शर्म से झुक गईं नजरें
 

बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की दोस्ती गांव की ही एक युवती से फेसबुक के जरिए हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। जिससे दोनों करीब आ गए और दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। बताया गया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। दो दिन पहले युवक ने प्रेमिका को कॉल कर उससे मिलने की इच्छा जाहिर कर शारीरिक संबंध बनाने की बात कही, लेकिन प्रेमिका ने उससे मिलने से साफ इनकार कर दिया था। 

प्रेमिका ने नहीं रिसीव किया कॉल 
युवक लगातार उसे कॉल कर रहा था, लेकिन प्रेमिका उसकी बात को अनसुना कर कॉल नहीं उठा रही थी, जिससे वह परेशान हो गया। मंगलवार दोपहर युवक ने फिर से प्रेमिका को कई बार कॉल किया। इसके बावजूद उसकी प्रेमिका ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे तंग आकर युवक ने धारदार हथियार से घर पर ही अपना गुप्तांग काट लिया। 

यह भी पढ़ेंUP News: आतंकी इनामुल हक समेत 27 मांस तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, बरेली पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट
 
विज्ञापन

इस दौरान घर पर मौजूद उसके परिजनों को घटना समझने में देर नहीं लगी। परिवार के लोग युवक को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज का कहना है कि इस मामले में थाने पर कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें