फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका ने भी तोड़ा दम, शादी न हो पाने से आहत होकर खाया था जहर

Thu, 05 Mar 2026 11:28 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भमोरा इलाके में प्रेमी-प्रेमिका जीते जी एक न हो सके तो साथ मरने का फैसला कर लिया। प्रेमिका ने जहर खा लिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले उसके प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा इलाके में जहर खाने वाली युवती की मौत हो गई। प्रेमी से शादी न हो पाने से आहत युवती ने रविवार को जहर खा लिया था। इसके बाद उसके प्रेमी ने मंगलवार को सुबह फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं युवती का उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां बुधवार शाम उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन

घटनाक्रम भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मंगलवार सुबह खेत में पेड़ पर रस्सी से युवक का शव लटका मिला था। शव की पहचान गांव निवासी 22 वर्षीय कृष्णपाल के रूप में हुई। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने मृतक के परिवार व पड़ोसियों से बात की। परिजन तो खामोश रहे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि मामला प्रेम संबंध से जुड़ा है। युवक और युवती एक ही बिरादरी के थे। ग्रामीणों ने बताया कि युवक और युवती एक-दूसरे से कई साल से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें- खूनी होली: मुखौटा लगाकर आया पति, गला रेतकर किया पत्नी का कत्ल, प्रेमी पर गुलाल के साथ डाला तेजाब
 
विज्ञापन

शादी न हो पाने से अवसाद में थे दोनों 
युवती के परिजन इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे। चर्चा है कि शादी न हो पाने की वजह से दोनों अवसाद में थे। तीन दिन पहले दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया, लेकिन युवक हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। दो दिन पहले युवती ने जहर खा लिया। युवक को इसकी जानकारी हुई तो उसने फंदा लगा लिया। उधर, शहर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान युवती भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें