फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में प्रेमी के दरवाजे पर प्रेमिका ने खाया जहर, इस बात से आहत होकर उठाया कदम

Sun, 26 Oct 2025 12:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में दहेज न मिलने पर प्रेमी ने निकाह से इन्कार कर दिया, जिससे आहत होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवती से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दहेज में स्पोर्ट्स बाइक और दस लाख रुपये नहीं मिलने पर प्रेमी ने आठ साल पुराने प्यार को ठुकराते हुए निकाह से इन्कार कर दिया। इससे परेशान युवती ने शनिवार को प्रेमी के दरवाजे पर विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बारादरी इंस्पेक्टर ने युवती के बयान दर्ज कराए। डॉक्टरों से उसकी हालत की जानकारी ली।

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती को शनिवार दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती के पिता ने बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को सूचना दी तो वह अस्पताल पहुंच गए। वहां युवती के पिता ने बताया कि उन्हीं के समुदाय के पड़ोसी युवक कासिम से उनकी बेटी की आठ साल से दोस्ती है। चार साल पहले दोनों परिवारों को इसकी जानकारी हुई तो कासिम के माता-पिता ने पूरे मोहल्ले में अपने बेटे का निकाह उनकी बेटी से करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद वह लोग रिश्ता पक्का मान रहे थे।

यह भी पढ़ें- बरात में बवाल: पीलीभीत में दूल्हा-दुल्हन पक्ष में जमकर हुई मारपीट, फायरिंग का मचा शोर; बुलानी पड़ी फोर्स
विज्ञापन


प्रेमी की मां ने पीटा 
पिता ने बताया कि तीन महीने पहले जब उन्होंने बेटी के निकाह को लेकर बात की तो कासिम व उसके माता-पिता ने दस लाख रुपये और स्पोर्ट्स बाइक की मांग करते हुए निकाह से इन्कार कर दिया। शनिवार को जब उनकी बेटी कासिम के घर गई तो उसकी मां ने बेटी की पिटाई कर दी। फिर इन लोगों ने उसे धक्का देकर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि प्रताड़ना से तंग होकर उनकी बेटी ने कासिम की चौखट पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। आसपास के लोगों ने जानकारी दी तो वह बेटी को अस्पताल ले आए।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने उनसे तहरीर मांगी। इस पर आरोपी कासिम व उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि कासिम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें