फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिवार ने मिलने से रोका तो प्रेमिका ने जहर खाया, प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान

Tue, 03 Mar 2026 12:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के भमोरा इलाके में युवक का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि युवक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती ने दो दिन पहले जहर खा लिया था। उसका उपचार चल रहा है। इसकी खबर मिलने पर युवक ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भमोरा इलाके में प्रेमी-प्रेमिका ने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत नाजुक है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। खेत में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर कृष्णपाल नाम के युवक ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले पड़ोसी गांव निवासी उसकी प्रेमिका ने जहर खा लिया था। 

विज्ञापन


युवती का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि मामला प्रेम संबंध से ही जुड़ा है। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एकदूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे। हालांकि इस बारे में परिवार के लोग अभी कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें