फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिवार के साथ शादी में गई बालिका लापता, दूसरे दिन नहीं लगा सुराग, गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। परिवार के साथ शादी में गई नौ वर्षीय बालिका शुक्रवार की रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। रात में ही परिजनों ने संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में जानकारी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुस्साए परिजनों ने जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मझोला सर्व सुख निवासी लल्लू गिरि की पुत्री अंजलि की शुक्रवार शादी थी। शादी में लल्लू गिरि के पड़ोस में रहने वाले झंडूलाल उर्फ सूरज सपरिवार शादी समारोह में गए थे। बरात के स्वागत एवं खाना खाने के बाद झंडूलाल उर्फ सूरज अपने परिवार के साथ घर पहुंचा। दावत खाने साथ गई नौ वर्षीय पुत्री संध्या न घर पर मिली और न हीं उनके साथ में आई।
किशोरी के पिता ने खोजबीन की। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने भी मौके पर जाकर जांच कर लोगों से बातचीत की। इस दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संदिग्ध नंबरों की सीडीआर निकलवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें