फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई की ऐसी लगन: बारिश के बाद भी निकली स्कूल को, जलभराव में फिसलकर ट्रांसफार्मर से चिपकी; करंट लगने से गई जान

Fri, 07 Jul 2023 10:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

मां बता रही थीं कि लक्ष्मी को पढ़ाई की लगन थी। उन्होंने बारिश की बात कहकर स्कूल जाने से मना भी किया पर वह चली गई। 
विज्ञापन
मृतक छात्रा लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मठ लक्ष्मीपुर निवासी 17 वर्षीय छात्रा लक्ष्मी की किला चौकी के पास ट्रांसफार्मर में उतरे करंट से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज जाते वक्त सड़क पर भरे बारिश के पानी में वह फिसल गई और ट्रांसफार्मर के सुरक्षा जाल से टकराकर चिपक गई। हादसे के वक्त माजरा समझकर राहगीरों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर निवासी सब्जी विक्रेता मोहन स्वरूप की बेटी लक्ष्मी हाईस्कूल की छात्रा थी। सुबह करीब सात बजे वह घर से कॉलेज को निकली थी। वह ई-रिक्शा से किला चौकी के पास आकर रुकी। वहां से अपने विद्यालय द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज की ओर बढ़ी। उस वक्त तक तेज बारिश होकर थमी थी और सड़क पर काफी पानी भरा हुआ था। पानी से बचने के लिए लक्ष्मी ने सड़क की एक साइड में आ गई। यहां पैर फिसलने से वह ट्रांसफार्मर से जा टकराई। पहले उसकी कोहनी और फिर हथेली में ट्रांसफार्मर के जाल में प्रवाहित करंट दौड़ गया। वह चीखते हुए बेहोश हो गई।

राहगीरों व आसपास मौजूद लोगों ने डंडों से उसे किसी तरह अलग किया और किला पुलिस को सूचना दी। तत्काल छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे पीछे चल रही छात्राएं भी पीछे से पहुंच गईं। उनसे जानकारी लेकर पुलिस ने परिवार को सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

कॉलेज में किया शोकावकाश
घटना की जानकारी पर कुछ ही देर में लक्ष्मी के घरवाले और कॉलेज स्टाफ व छात्राएं मौके पर आ गए। कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया गया, सहेलियां लक्ष्मी की अचानक मौत से सदमे में थीं। मां बता रही थीं कि लक्ष्मी को पढ़ाई की लगन थी। उन्होंने बारिश की बात कहकर स्कूल जाने से मना भी किया पर वह चली गई। उन्हें नहीं पता था कि वह उसे दोबारा नहीं देख सकेंगी। लक्ष्मी भाई बहनों में सबसे छोटी थी।

साहू राठौर समाज डीएम से मिला
स्थानीय लोगों और साहू राठौर समाज ने लक्ष्मी की मौत के लिए बिजली विभाग और नगर निगम को जिम्मेदार बताया। इन लोगों ने कलक्ट्रेट जाकर डीएम को ज्ञापन सौंपकर परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की। बताया कि छात्रा के पिता सब्जी बेचकर परिवार पालते हैं। सरकारी विभागों की लापरवाही के मामले में परिवार को मुआवजा दिया जाए। शिकायत करने वालों में रामसेवक राठौर, सौरभ राठौर, अतुल, सूरज राठौर, विजय राठौर व वेदप्रकाश आदि शामिल रहे।

25 हजार की मदद, पांच लाख देने का भरोसा
भाजपा से जुड़े सूरज राठौर ने बताया कि डीएम ने शिकायत पर तत्काल मदद का आश्वासन दिया। उनके निर्देश पर बिजली निगम से जुड़े लोग पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे और 25000 रुपये की आर्थिक मदद दी, साथ ही बिजली अधिकारियों को पांच लाख रुपये की मुआवजा पत्रावली तैयार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के पास लगाई बेरिकेडिंग
हादसे के बाद ट्रांसफार्मर जाल के पास बेरिकेडिंग लगा दी गई है ताकि कोई सीधे जाल से न छुए। किला थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। परिवार ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। अगर वह तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें