फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के छेड़छाड़ करने पर चलते टेंपो से कूदी छात्रा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। शाहजहांपुर से टेंपो में बैठकर फतेहगंज पूर्वी आ रही छात्रा से चालक और उसका साथी छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने टेंपो रोकने को कहा तो उन्होंने गति और बढ़ा दी। उनके गलत इरादे देखकर छात्रा ने चलते टेंपो से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कई दांत भी टूट गए हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 30 वर्षीय छात्रा फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे स्थित कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा अपनी बहन के घर रहती है और वहां से रोजाना कॉलेज आती-जाती है। शनिवार सुबह छात्रा बहन के घर से कॉलेज जाने के लिए निकली लेकिन देर होने के चलते सब्जी लेकर बरेली की ओर जा रहे टेंपो में बैठ गई। कुछ दूर चलने के बाद टेंपो चालक और उसके साथी ने छात्रा से अश्लील बातें करते हुए छेड़खानी शुरू कर दीं।
बीच-बीच में दोनों आपस में कानाफूसी भी कर रहे थे। छात्रा का कॉलेज नजदीक आने से पहले ही चालक ने टेंपो की रफ्तार बढ़ा दी। इससे छात्रा डर गई। उसने कॉलेज के सामने टेंपो रोकने को कहा लेकिन चालक ने टेंपो नहीं रोका। छात्रा ने शोर मचाया तो दोनों उसे धमकाने लगे। उनके गलत इरादों को भांपकर छात्रा ने चलते टेंपो से छलांग लगा दी। वह मुंह के बल सड़क पर गिरी। इससे उसके कई दांत टूट गए। चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद चालक टेंपो लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

घायल छात्रा को आसपास मौजूद लोगों ने उठाया और एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर भेजा। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने ही छात्रा के परिवार वालों को सूचना दी तो कुछ ही देर में वे लोग पहुंच गए और छात्रा को बरेली के निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें