फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : 96.2 लोग प्रतिरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में सोमवार को पांच दिन बाद जिले की सभी सीएचसी, पीएचसी और सरकारी अस्पतालों में पूर्व की तरह टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्य के सापेक्ष 96.2 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई गई। छह ब्लॉकों के क्लस्टर में 11794 ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

निगरानी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को क्ल्स्टर वैक्सीनेशन में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 11 हजार लोगों को प्रतिरक्षित किया जाना था। इसके सापेक्ष 10720 लोगों को वैक्सीन लगी। 45 पार के 7500 सौ लोगों के सापेक्ष 7181 लोग प्रतिरक्षित हुए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि सोमवार को क्लस्टर समेत कुल 124 सत्र में टीकाकरण किया गया। सामान्य टीकाकरण में 19 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, इसमें 18278 लोगों को वैक्सीन लगाई गई जो लक्ष्य का 96.2 फीसदी है। इसमें क्लस्टर एप्रोच के तहत शेरगढ़ में 2785, फतेहगंज पश्चिमी में 2782, बहेड़ी में 1906, मुडिया नवीबक्श में 1852, भोजीपुरा में 1292, मीरगंज में 1177 लोगों को प्रतिरक्षित किया गया। डॉ. सिंह ने मंगलवार शाम तक शासन से वैक्सीन की और डोज मिलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें