बरेली के कोतवाली क्षेत्र में पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल प्रीत पैलेस के कमरे में मंगलवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला काटकर उसकी हत्या की गई है। दो दिन पहले युवती को एक युवक लेकर आया था। वारदात के बाद वह फरार है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।
होटल में जिस युवती हत्या हुई, वह शाही क्षेत्र की रहने वाली शब्बो थी। आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद आलम के तौर पर हुई है। वह कोतवाली क्षेत्र के आजम नगर का रहने वाला है। आलम की युवती के साथ मंगनी हो गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।