फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में बड़ी वारदात: होटल में युवती की गला काटकर हत्या, मंगेतर ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार

Tue, 20 Aug 2024 02:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास होटल में एक युवती की हत्या कर दी गई। मंगलवार को कमरे से बदबू आने पर घटना का पता चला। 
विज्ञापन
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित होटल प्रीत पैलेस के कमरे में मंगलवार को युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गला काटकर उसकी हत्या की गई है। दो दिन पहले युवती को एक युवक लेकर आया था। वारदात के बाद वह फरार है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


होटल में जिस युवती हत्या हुई, वह शाही क्षेत्र की रहने वाली शब्बो थी। आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद आलम के तौर पर हुई है। वह कोतवाली क्षेत्र के आजम नगर का रहने वाला है। आलम की युवती के साथ मंगनी हो गई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। 

Trending Videos
विज्ञापन

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने होटल स्टाफ से पूछताछ की। होटल संचालक ने बताया कि यह युवती 18 अगस्त की रात एक युवक के साथ आई थी। मंगलवार सुबह जब कमरे से बदबू आई तो कर्मचारियों ने जाकर देखा। युवती का गला कटा हुआ है। हत्या की क्या वजह रही, इस पर पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें