फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, स्कूटी तोड़ी

Sat, 03 Feb 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वसंत टाकीज के पास एक शोहदे ने स्कूटी से कोचिंग जा रही छात्रा का रास्ता रोक लिया और उससे दोस्ती करने की बात कहकर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो शोहदे ने उसकी स्कूटी तोड़ दी। छात्रा के साथ मारपीट भी की। छात्रा ने प्रेमनगर थाने में आरोपी शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मौलानगर की एक छात्रा स्कूटी से रोजाना कोचिंग जाती है। छात्रा के मुताबिक, शिवम कई दिन से उसका पीछा कर रहा था। अक्सर वह छात्रा को रोककर उस पर फब्तियां कसता। शुक्रवार को छात्रा जब कोचिंग जा रही था तो शिवम ने उसे वसंत टाकीज के सामने रोक लिया और दोस्ती करने का दबाव बनाकर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो शिवम ने उसकी पिटाई कर दी और स्कूटी भी तोड़ दी। बाद में छात्रा परिवार वालों के साथ थाना प्रेमनगर पहुंची और शिवम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें