फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रात में शादी समारोह से लौट रही युवती को उठा ले गया पड़ोसी, खाली मकान में किया दुष्कर्म

Fri, 26 Apr 2024 05:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सिरौली क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौटते वक्त युवती से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली क्षेत्र में एक युवती के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 24 अप्रैल की रात उनकी 18 वर्षीय बेटी पड़ोस में भतीजे के घर शादी समारोह में गई थी। रात 11 बजे वह घर लौट रही थी। तभी रास्ते में बैठे पड़ोस के युवक ने बेटी को पकड़ लिया। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे उठाकर खाली घर में ले गया। 

युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे कहीं बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ा। इससे डरी सहमी बेटी चुपचाप घर आई। उसे गुमशुम देखकर मां ने कारण पूछा तब उसने रोते हुए सारी बात बताई। इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें