फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन ब्याही 'पत्नी': गैर समुदाय के प्रेमी को पति बनाकर रह रही थी... पड़ोसी मिया-बीवी समझते थे; ऐसे खुला राज

Sat, 21 Dec 2024 11:19 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

युवती ने एक साल पूर्व अपने पिता को बताया कि उसका चयन कौशल विकास योजना में हो गया है। अब वह बरेली में रहेगी। इसके बाद वह हरूनगला में किराये के मकान में गैर समुदाय के प्रेमी सोनू के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के हरूनगला में एक साल से गैर समुदाय के प्रेमी संग सहमति संबंध में रह रही युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। युवती प्रेमी के साथ किराये के मकान में रहती थी, वहां उसने प्रेमी को अपना पति बताया था। जिससे सभी दोनों को पति-पत्नी समझते थे, लेकिन युवती की मौत के बाद जब सच पता चला तो लोग अवाक रह गए।

विज्ञापन

पीलीभीत जिले की बीसलपुर निवासी युवती का पड़ोस के गांव के सोनू ऊर्फ गुलफाम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने एक साल पूर्व अपने पिता को बताया कि उसका चयन कौशल विकास योजना में हो गया है। अब वह बरेली में रहेगी। इसके बाद वह हरूनगला में किराये के मकान में गैर समुदाय के प्रेमी सोनू के साथ रहने लगी। सोनू एक निजी अस्पताल में वार्ड बॉय है।

किराये के मकान में युवती सोनू को अपना पति बताकर रहती थी। इसी तरह रहकर वह एमएड कर रही थी। प्रत्येक शनिवार और रविवार को बीसलपुर अपने पिता के पास चली जाती थी। एक माह पूर्व उसके पिता ने उसकी शादी तय कर दी थी। तब से दोनों में कुछ अनबन चल रही थी। मकान मालकिन ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे सोनू ड्यूटी चला गया। 
विज्ञापन

कोई हलचल न होने पर उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो युवती का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और युवती के परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मामले में सोनू फरार हो गया है। उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें