बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी तय कर दी थी। शादी 29 अप्रैल को होनी थी। बेटी की शादी के लिए उन्होंने पांच लाख रुपये नकद और जेवर व अन्य सामान जोड़कर घर में रखा था। 26 अप्रैल को वह अपने बेटे के साथ एक करीबी के शादी समारोह में शामिल होने गईं थीं। घर पर उनके पति और दो बेटियां थीं। 27 अप्रैल को वापस आईं तो बड़ी बेटी घर पर नहीं थी। पांच लाख रुपये और जेवर भी गायब थे। बेटी को तलाश किया, लेकिन पता नहीं लगा।