फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन ही बिखरे अरमान: इंस्टाग्राम से हुआ प्यार...कोर्ट मैरिज करने दोनों पहुंचे कचहरी, तभी मच गया ऐसा शोर

Thu, 30 May 2024 10:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पुलिस किसी तरह बचाकर युवक को थाने ले आई। वहीं युवती के परिजन से संपर्क साधकर उन्हें बुलाया गया है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। मामले में तहरीर प्राप्त हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क में आई वाराणसी की युवती का खुदागंज के युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह अपना घर छोड़कर युवक के घर आ गई। गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने आने पर हिंदूवादी संगठनों ने दूसरे समुदाय के युवक को पीट दिया। उसे पुलिस को सौंप दिया। वहीं युवती के परिजनों को बुलाया गया है।

विज्ञापन

वाराणसी की रहने वाली युवती बीएससी पास है। करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिये खुदागंज के एक गांव के रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक से उसकी पहचान हुई थी। युवक जयपुर में सिलाई का काम करता है। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। बताते हैं कि युवती की शादी तय होने पर सात जून को होने वाली गोदभराई की रस्म से पहले उसने अपना घर छोड़ दिया और खुदागंज स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई। 

गुरुवार को दोनों शादी करने के लिए कचहरी में पहुंचे थे। सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन के नेता राजेश अवस्थी अपने साथियों के साथ पहुंच गए और कचहरी के गेट नंबर चार पर रोक लिया। युवक पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसे पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बीच-बचाव करने के दौरान वीडियो बनाए जाने के शक के चलते दरोगा का मोबाइल किसी ने तोड़ दिया। पुलिस किसी तरह बचाकर युवक को थाने ले आई। वहीं युवती के परिजन से हिंदू संगठनों ने संपर्क साधकर बुलाया है। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। मामले में तहरीर प्राप्त हो गई। शुक्रवार को बयान कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाने में दी गई युवक के खिलाफ तहरीर
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदजई निवासी गोविंद मिश्रा ने सदर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि खुदागंज के मोहल्ला जलालपुर निवासी शान खां को वाराणसी की युवती के साथ देखा था। उससे पूछा तो उसने बताया कि मस्जिद में निकाह कर धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। वह सरकार के कानून को नहीं मानता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें