फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई युवती मिली, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हुई अनुसूचित जाति युवती को पुलिस ने खोज निकाला है। परिजनों के समझाने पर युवती उनके साथ घर जाने को राजी हो गई। पुलिस युवती के मेडिकल कराने के बाद उसे परिजन को सौंप सकती है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के सहगवां नगरिया गांव का परवेज गांव-गांव घूमकर पशुओं को खरीदने और बेचने का कार्य करता है। इसी दौरान उसका एक गांव की अनुसूचित जाति की युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। दो दिन पूर्व सुबह युवक युवती को लेकर चला गया। मंगलवार की रात पुलिस ने युवती को तलाश कर लिया, लेकिन उसका प्रेमी फरार हो गया है। इस मामले में कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को शीघ्र हिरासत में लेकर कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें