फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: घरवालों ने लिखाई अपहरण की रिपोर्ट, युवती बोली- मेरे साथ कुछ गलत नहीं हुआ, परिजनों से है खतरा

Tue, 28 Mar 2023 04:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

 शेरगढ़ के मोहल्ले में रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ प्रयागराज चली गई थी। इधर, उसके परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के मोहल्ले में रहने वाली युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। जब युवती वापस आई तो उसने एसएसपी से शिकायत कर अपने परिजनों से जान का खतरा जताया। पुलिस ने सोमवार को उसे महिला थाने भेज दिया। बाद में शेरगढ़ थाना पुलिस उसे अपनी सुपुर्दगी में ले गई।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह दो साल से एक लड़के से प्रेम करती है। उसके परिजन उसकी मर्जी के खिलाफ कहीं और निकाह कराना चाहते हैं। युवती पिछले दिनों अपने प्रेमी के साथ प्रयागराज चली गई। लड़की के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ शेरगढ़ थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 

युवती ने एसएसपी दफ्तर में पेश होकर बताया कि उसके साथ कुछ गलत नहीं हुआ है। वह अपने बयान दर्ज कराना चाहती है, लेकिन थाने जाने में डर लग रहा है। इस पर एसएसपी ने लड़की को महिला थाने भेजने के आदेश दिए हैं। बाद में शेरगढ़ पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें