फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्हाट्सएप पर भेजे गंदे मैसेज, बोला- जिंदगी बर्बाद कर दूंगा, जीजा की करतूत से युवती परेशान

Sun, 14 Dec 2025 12:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवती ने अपने जीजा समेत दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि जीजा उसे गंदे मैसेज भेजता है। उसकी जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवती को उसका जीजा परेशान कर रहा है। युवती का आरोप है कि जीजा ने उसकी तस्वीरों को एडिट आपत्तिजनक बना दिया। वह तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे रहा है। धमकी देता है कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा। विरोध करने पर युवती के माता-पिता से गाली-गलौज करके बहन की पिटाई भी करता है। पीड़िता की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सुभाषनगर इलाके के एक गांव की निवासी युवती ने सुभाषनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को बताया कि गाजियाबाद में उसकी बड़ी बहन ब्याही है। बहनोई उसके व्हाट्सएप पर गंदे मेसेज भेजता है। उसके पिता के पास अश्लील फोटो भेज रहा है। आरोपी ने जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी है। कहता है कि उसे शादी में कोई दहेज नहीं दिया है, अब वह 50 हजार रुपये मांग रहा है। जब छात्रा ने अपनी बहन से शिकायत की तो बहनोई ने उसको पीटा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें