सड़क किनारे मिला युवक का शव
भमोरा रोड पर रविवार शाम सात बजे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में एक युवक मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। वहां पर मौजूद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त बिलौरी गांव निवासी 25 वर्षीय शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
बिलौरी ग्राम प्रधान के अनुसार युवक अविवाहित है। उसके पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। परिवार में मां व बहन है। युवक नशे का आदी बताया जाता है। चर्चा है कि युवक नशे की हालत में सड़क किनारे गिर पड़ा होगा और वहीं पर उसकी मौत हो गई होगी। शव पर कुत्ते द्वारा नोचे जाने के भी निशान मिले हैं।