फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले प्रेमिका की मौत: लिव-इन में रह रही थी युवती, अचानक बिगड़ी तबीयत और...; प्रेमी ने बताई ये वजह

Wed, 01 Jan 2025 12:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह किराये पर कमरा लेकर प्रेमी के साथ लिव इन में रहती थी। परिजनों ने प्रेमी पर ही हत्या का शक जताया है। हालांकि तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सतीपुर मोहल्ले में कमरा लेकर शाहजहांपुर के प्रेमी के साथ सहमति संबंध (लिव-इन) में रहने वाली टनकपुर की युवती की मौत हो गई। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया। शव का बिसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर के कांट कस्बे का निवासी युवक रामपुर गार्डन के एक हॉस्टल में रसोईया का काम करता है। यहीं के एक गर्ल्स हॉस्टल में उत्तराखंड के टनकपुर की निवासी युवती वार्डन के रूप में काम करती थी। नजदीकी बढ़ने पर दोनों में दोस्ती हो गई। 

Pilibhit Encounter: एक और नया खुलासा, आतंकियों से बरामद हथियारों का पाकिस्तानी कनेक्शन!...फोन में दफ्न हैं राज
विज्ञापन


वह करीब दो महीने से सतीपुर मोहल्ले में दंपती की तरह साथ रहने लगे थे। सोमवार सुबह युवक ने युवती के परिजनों को कॉल करके सूचना दी कि उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई है। वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। थोड़ी देर बाद उसने बताया कि युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

प्रेमी पर हत्या का शक, विसरा सुरक्षित रखा
युवती की मां, बहन और भाई दोपहर के वक्त बरेली पहुंचे तो उन्होंने पुलिस से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। आरोप लगाया कि उन्हें लगता है उनकी बेटी की हत्या की गई है। मां ने कहा कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। वह पांच भाई बहनों में सबसे बड़ी थी और उसकी कमाई से परिवार को मदद मिलती थी। 

वह काफी समझदार थी, उन्होंने साथ रहने वाले युवक पर ही हत्या का शक जताया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के संकेत मिलने पर विसरा सुरक्षित कर दिया गया। हार्टअटैक के भी लक्षण मिले। 
विज्ञापन

प्रेमी ने दी सफाई, शादी करने वाले थे दोनों 
प्रेमी युवक ने सफाई दी कि झगड़ा विवाद या हत्या जैसा कोई मामला नहीं है। प्रेम संबंध की जानकारी युवती ने अपनी मां और बहन को दी थी। युवती के परिवार के लोग भी उनकी शादी के लिए तैयार थे। दोनों की जनवरी में शादी होनी तय हुई थी। सुबह युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई तो वह खुद घबरा गया। सूत्रों के मुताबिक 35 वर्षीय इस युवती का चार साल पहले तलाक हो गया था। तब से वह बरेली में रहकर नौकरी कर रही थी। 

बारादरी थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि युवती के परिवार ने लिखापढ़ी में कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। वैसे कोई तहरीर मिलेगी तो उसके मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें