फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेन से कटकर युवती की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के मठिया मंदिर से आगे ट्रेन से कटकर शुक्रवार को एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर आई फरीदपुर पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटाकर साइड में किया। पुलिस उसके शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी रही।
विज्ञापन


लखनऊ से दिल्ली जाने वाले रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर 20 वर्षीय युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। दोपहर करीब 1:25 बजे सूचना पर आई पुलिस ने कमर से दो हिस्सों में बंटे उसके शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर साइड में रखा। कुछ लोगों का कहना है कि युवती रेलवे यात्री हो सकती है। चलती ट्रेन से गिर गई हो और ट्रेन के नीचे आने से कट कर उसकी मौत हो गई। युवती जूते-मोजे, लोवर, सूट और स्वेटर पहने हुए थी। उसके पास से कोई आईडी कार्ड या बैग भी नहीं मिला। लोगों में चर्चा है कि हो सकता है कि किसी ने युवती को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया हो। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके बारे में यह नहीं पता है कि वह ट्रेन की यात्री है या फिर आसपास के किसी गांव की। संवाद

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

बिशारतगंज। घरेलू कलह के चलते एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना थाना क्षेत्र के गांव अखा की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। गांव अखा निवासी हुलासी राम पाली ने बताया कि उनका बेटा 31 वर्षीय राकेश बृहस्पतिवार रात घर से गया था। वापस नहीं आया। खोजबीन की तो सुबह राकेश का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव पोस्टमाॅर्टम को भेजा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई अनीस अहमद ने बताया कि राकेश ने घरेलू कलह के चलते ट्रेन से कटकर जान दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें