फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नावेद के नापाक मंसूबे: सच छिपाकर प्यार में फंसाया, लूटी आबरू; युवती ने नहीं मानी ये बात तो दे दिया जहर

Sun, 28 May 2023 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट दूसरे समुदाय के युवक के साथ लिव इन में रहती थी। शनिवार रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती के परिजनों ने लिव इन पार्टनर समेत तीन पर हत्या का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार रात एक युवती की संदिग्ध हालात मौत हो गई। युवती लखीमपुर खीरी जनपद की रहने वाली थी। वह यहां एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। परिजनों ने दूसरे समुदाय के तीन लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


लखीमपुर के पलियाकलां क्षेत्र की युवती शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र की साउथ सिटी कॉलोनी स्थित एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट थी। पुलिस के अनुसार युवती लोदीपुर में किराये के मकान में नावेद नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप रही थी। नावेद गांव उचौलिया का रहने वाला है। 

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

शनिवार रात युवती की तबियत बिगड़ने के बाद नावेद उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज आया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर युवती के परिजन पहुंच गए। उन्होंने युवती के लिव इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया। कहा कि नावेद ने जहर खिलाकर युवती की हत्या की है। 

परिजनों का आरोप है कि नावेद ने नाम बदलकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा था। परिजनों के मुताबिक युवती ने फोन पर यह सारी बातें उन्हें बताई थीं। दो समुदायों का मामला होने पर हिंदूवादी संगठनों के  नेता पहुंचे। हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुधीर जायसवाल के अनुसार, लड़की लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों नावेद समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें