फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Thu, 28 Aug 2025 04:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवती के घरवालों ने शादी से इनकार किया तो युवक ने युवती को बदनाम करना शुरू कर दिया। फेसबुक पर फोटो वायरल कर दिए। इससे आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती की मां ने पीलीभीत निवासी एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि उसने फेसबुक पर युवती की तस्वीरें पोस्ट कर दी थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बेटी को ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। उसने बताया कि एक साल पहले उनकी बेटी का रिश्ता पीलीभीत निवासी विक्की से तय हुआ था। इस दौरान विक्की ने उनकी बेटी की कुछ तस्वीरें मोबाइल फोन से खींच लीं। बाद में जब परिवार को पता चला कि विक्की नशा करता है, जुआ खेलता है और चाल-चलन भी ठीक नहीं है तो उन्होंने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर विक्की ने उनकी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। विक्की कहता था कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगी तो तस्वीरें वायरल कर दूंगा। 

यह भी पढ़ें- UP: 'डोंट हेट मी प्लीज...मैनेज कर लेना', बेटे और पति संग जान देने वाली शिवांगी ने नोट में लिखी ये भावुक बातें
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी 
महिला ने बताया कि 24 अगस्त को विक्की ने युवती की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर दीं। इसकी शिकायत करने पर विक्की और उसका पिता लड़कों को लेकर घर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धमकी दी कि अगर शादी नहीं होगी तो वह उनकी बेटी को जान से मार देंगे। ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर बेटी मानसिक दबाव में आ गई। 25 अगस्त की सुबह उसने कीटनाशक दवा पी ली। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें