जान से मारने की धमकी दी
महिला ने बताया कि 24 अगस्त को विक्की ने युवती की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर दीं। इसकी शिकायत करने पर विक्की और उसका पिता लड़कों को लेकर घर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धमकी दी कि अगर शादी नहीं होगी तो वह उनकी बेटी को जान से मार देंगे। ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर बेटी मानसिक दबाव में आ गई। 25 अगस्त की सुबह उसने कीटनाशक दवा पी ली। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।