फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किराये पर रह रही शाहजहांपुर की छात्रा ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव; फोन से मिला ये सुराग

Mon, 03 Nov 2025 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मकान मालकिन ने सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। छात्रा शाहजहांपुर जिले की रहने वाली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बारादरी थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में किराये के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही शाहजहांपुर जिले की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामला प्रेम प्रसंग या अवसाद में आत्महत्या का लग रहा है, परिवार चाहेगा तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


सम्राट अशोक नगर निवासी सुमनलता ने सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उनके घर में किराये पर रहने वाली शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव पुरैना की शिवानी राठौर (24) का शव उसके कमरे में फंदे से लटका है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि शव उतरवाकर जांच की गई। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। शिवानी छह साल से किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। शव दो दिन पुराना लग रहा है। बदबू आने पर मकान मालकिन का ध्यान इस ओर गया तो पुलिस को सूचना दी।

फोन से डिलीट की गई व्हाट्सएप चैट
इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के मोबाइल फोन की हर एप्लीकेशन में फिंगर या स्क्रीन लॉक लगा मिला। पुलिस ने फोन कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद एक्सपर्ट से इस फोन को खुलवाया जा सका। इसमें दो दिन पहले की व्हाट्सएप कॉल दिख रही है। उसी नंबर पर व्हाट्सएप चैट करके डिलीट की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, डॉक्टर की पत्नी की मौत; बिहार से लौट रहा था परिवार

जिस व्यक्ति का वह नंबर है, उसे कॉल की तो नंबर स्विच ऑफ मिला। उससे इस बारे में पूछताछ की जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग में धोखे का हो सकता है। फिलहाल परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मौत की वजह हैंगिंग (लटकने) से होने की पुष्टि हुई। शव दो दिन पुराना था, लग रहा था जैसे शनिवार रात उसने फंदा लगाया होगा।
विज्ञापन


पढ़ाई में होशियार थी शिवानी
शिवानी के पिता यदुनाथ खेतीबाड़ी करते हैं। उसका एक भाई है जो किसी दूसरे शहर में रहकर तैयारी कर रहा है। शिवानी भी बीएससी के बाद प्रतियोगी परीक्षा सीजीएल की तैयारी कर रही थी। मकान मालकिन व परिवार ने बताया कि शिवानी पढ़ाई में होशियार थी, उसने ऐसा क्यों किया, वह समझ नहीं पा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें