थाना भीरा के प्रभारी इंस्पेक्टर विमल कुमार गौतम ने बताया कि मौसी के स्थान पर हाईस्कूल के गृहविज्ञान विषय की परीक्षा दे रही सीमा देवी पुत्री मनोहर लाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
संदेह के घेरे में आए केंद्र व्यवस्थापक
डीआईओएस ने बताया कि रेग्युलर छात्रा की जगह पर किसी दूसरी युवती का परीक्षा में शामिल होने से केंद्र व्यवस्थापक की भूमिका पर संदेह उत्पन्न हो रहा है। तलाशी, प्रवेशपत्र और आधार कार्ड का मिलान होने के बावजूद केंद्र के चेकिंग दस्ते की पकड़ में मामले का न आना विद्यालय स्टाफ की भूमिका पर सवाल खड़ा कर रहा है।
संवेदनशील घोषित है परीक्षा केंद्र
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के सात विद्यालय संवेदनशील केंद्र घोषित है। इसमें पड़रिया तुला स्थित केयू कन्या इंटर कॉलेज शामिल है। इसके बावजूद विद्यालय के प्रधानाचार्य को ही केंद्र व्यवस्थापक बनाना भी लोगों के समझ से परे है।