फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सूदखोर की बदसलूकी से आहत ट्रांसपोर्टर की बेटी फंदे पर लटकी, घर में घुसकर पिता को पीटने के बाद बेटी पर भी कसे ताने

Tue, 29 Jun 2021 07:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मूलरूप से तिलहर निवासी ट्रांसपोर्टर कई सालों से राजेंद्रनगर में किराए के मकान में रह रहे हैं। ट्रांसपोर्टर के मुताबिक उनके दो ट्रक हैं। पिछले साल अक्तूबर में बीमार होने के बाद उन्हें बमनपुरी के एक सूदखोर से ब्याज पर एक लाख रुपये का कर्ज लेना पड़ा था। सूदखोर से ब्याज की दर तीन प्रतिशत तय हुई थी लेकिन कर्ज लेने के बाद उसने पांच प्रतिशत की दर से ब्याज का हिसाब लगाया। वह सूदखोर को 70 हजार रुपये दे चुके हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मनमाने ब्याज की वसूली के लिए सूदखोर ने न सिर्फ एक ट्रांसपोर्टर के साथ घर में घुसकर मारपीट की बल्कि उसकी युवा बेटी को इस कदर अपमानित किया कि आहत होकर वह फंदे पर लटक गई। गनीमत रही कि फौरन ही परिवार वालों की उस पर नजर पड़ गई। 
विज्ञापन


उन्होंने दरवाजा तोड़ने के बाद उसे फंदे से उतारकर फौरन अस्पताल में भर्ती कराया जहां वेंटिलेटर पर रखकर उसकी जान बचाने की कोशिश की जा रही है। मूलरूप से तिलहर निवासी ट्रांसपोर्टर कई सालों से राजेंद्रनगर में किराए के मकान में रह रहे हैं। ट्रांसपोर्टर के मुताबिक उनके दो ट्रक हैं। 

पिछले साल अक्तूबर में बीमार होने के बाद उन्हें बमनपुरी के एक सूदखोर से ब्याज पर एक लाख रुपये का कर्ज लेना पड़ा था। सूदखोर से ब्याज की दर तीन प्रतिशत तय हुई थी लेकिन कर्ज लेने के बाद उसने पांच प्रतिशत की दर से ब्याज का हिसाब लगाया। वह सूदखोर को 70 हजार रुपये दे चुके हैं। 
विज्ञापन


इसमें 30 हजार रुपये उसे बैंक से ट्रांसफर किए और 10-10 हजार करके 40 हजार रुपये नकद दिए। फिर भी सूदखोर 70 हजार रुपये और बकाया बता रहा है। वह आए दिन उन्हें फोन पर धमकियां देता है। कई बार बीकॉम ऑनर्स के सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही उनकी 20 वर्षीय बेटी को भी धमकी दे चुका है कि पूरी रकम न दी तो वह उन्हें मरवा देगा।  
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूदखोर शराब के नशे में धुत होकर उनके घर पहुंचा। परिवार के सामने उनसे बदसलूकी की तो उन्होंने उसे घर से निकाल दिया लेकिन कुछ ही देर बाद एक वकील के साथ चार और लोगों को लेकर वह फिर घर में घुस आया। 

गाली गलौज कर उनसे मारपीट करने के बाद उनकी बेटी से भी बदसलूकी की। इससे वह इस कदर आहत हुई कि सूदखोर और उसके साथियों के जाने के बाद अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी कोशिश के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने उसे तोड़ दिया। 

अंदर उनकी बेटी दुपट्टे के फंदे पर लटकी हुई थी। उन्होंने उसे फौरन नीचे उतारकर पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे वहां वेंटिलेटर पर रखा गया है। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है लेकिन बेटी की हालत गंभीर होने के कारण तहरीर देने थाने नहीं जा सके हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें