फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिठास संग महंगाई का स्वाद चखा रहा घेवर

Tue, 04 Aug 2026 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सावन में घेवर की बिक्री शुरू हो गई है। कर्मचारीनगर, सुभाषनगर, सिविल लाइंस समेत शहर के अन्य इलाकों में दुकानों पर सादा, मलाई, मिनी और ड्राई फ्रूट समेत कई तरह के घेवर उपलब्ध हैं। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार कीमतों में उछाल आया है। यह 480 से 1,100 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। मिनी घेवर, बड़े घेवर से महंगा बिक रहा है। दुकानदारों के अनुसार, इसे तैयार करने में अधिक समय व मेहनत लगती है।
विज्ञापन



कर्मचारीनगर स्थिति एक दुकान पर कई लोग घेवर खरीदते नजर आए। मिठाई विक्रेता अजय गुप्ता ने बताया कि रोज करीब 20 किलो घेवर बिक जाता है। डीडीपुरम के मिठाई विक्रेता मयंक खंडेलवाल ने बताया कि उनकी दुकान से रोज 32 किलो घेवर की बिक्री हो रही है। इसीलिए कारीगरों की संख्या भी पहले से बढ़ा दी है। तीज व रक्षाबंधन पर इसकी मांग में और बढ़ने की संभावना है।



इसलिए महंगा हुआ घेवरकालीबाड़ी स्थित मिष्ठान भंडार के प्रबंधक चिरंजीव भारद्वाज बताते हैं कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पहले करीब 1800 रुपये का आता था जो अब करीब 3000 रुपये में मिल रहा है। घी, मेवा और अन्य सामग्री भी महंगी हुई है। इसी वजह से इस बार घेवर और फेनी के दाम बढ़े हैं। सिविल लाइंस के दुकानदार प्रेमशंकर भी इससे सहमति जताई।
विज्ञापन



शुगर फ्री घेवर भी उपलब्ध
इस बार कई दुकानों पर शुगर फ्री घेवर भी उपलब्ध है। इसमें चीनी की जगह फ्रक्टोज का इस्तेमाल किया गया है। इसे खासतौर पर मधुमेह के मरीजों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इसकी कीमत 1100 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन



इस तरह बढ़ीं कीमतेंउत्पाद कीमत पिछले वर्ष कीमत इस वर्ष
मिनी घेवर 780 880
ड्राई फ्रूट घेवर 940 1080
बड़ा घेवर 640 780
मलाई घेवर 640 780
नोट : कीमत स्थानीय दुकानदारों के अनुसार रुपये प्रति किलो में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें