फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विकसित किए जाएंगे नौ वेटलैंड, कलरव से गुलजार होगा जिला

Tue, 04 Aug 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जैव विविधता के संरक्षण, पक्षियों और जलीय जीवों के प्राकृतिक आवास को विकसित करने के उद्देश्य से शासन ने जिले में नौ नए वेटलैंड विकसित करने की मंजूरी दी है। इसके लिए वन विभाग ने भूमि भी चिह्नित कर ली है। कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार, 50 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर नौ नए वेटलैंड विकसित किए जाएंगे। इससे सर्दियों में प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित ठिकाना मिलेगा। पारिस्थितिकी तंत्र भी मजबूत होगा। विभाग अब स्थल चयन, डिजाइन, जल संरक्षण और पौधरोपण सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। वेटलैंड बनने के बाद इन क्षेत्रों में जलस्रोतों का संरक्षण होगा। स्थानीय पक्षियों और जलीय जीवों के लिए बेहतर आवास उपलब्ध होगा।

यहां विकसित होंगे वेटलैंड
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, सदर तहसील के गांव किटकापुर उर्फ कुतुबपुर, खजुआई ईथमाली, ऐंथपुर, माधौपुर खालसा, फरीदपुर ब्लॉक के गांव नगरिया नौराम चंद्रा मुस्तकिल और अठाना, नवाबगंज ब्लॉक के गांव असुआ, आंवला के सिखा और मीरगंज ब्लॉक के काशीनाथ पुर मुस्तकिल में नए वेटलैंड विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्जन
नौ नए वेटलैंड विकसित करने के संबंध में औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। चरणबद्ध तरीके से काम होगा। इससे आने वाले वर्षों में जिले में प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। - दीक्षा भंडारी, डीएफओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें