अपराजिता कार्यक्रम में छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
सुबह नाश्ता करके आएं विद्यालय
शिक्षकों ने चिकित्सक को बताया कि अधिकतर छात्राओं की समस्या है कि वे प्रार्थना सभा में अधिक समय तक खड़ी नहीं रह पातीं। कुछ छात्राओं को चक्कर भी आने लगते हैं। चिकित्सक ने कहा कि ऐसी छात्राओं को विशेष तौर पर अपने खानपान पर ध्यान देना चाहिए। वे जंक फूड से दूर रहे और एक्सरसाइज पर भी ध्यान दें। सबसे महत्वपूर्ण है कि छात्राएं सुबह नाश्ता जरूर करके आएं।
पढ़ाई की टेंशन हो तो लगाएं ध्यान
डॉ. प्रगति ने कहा कि आजकल विद्यार्थियों को पढ़ाई की टेंशन रहती हैं। इस स्थिति में उन्हें सुबह या शाम को समय निकालकर ध्यान अवश्य करना चाहिए। इससे उन्हें मानसिक रूप से शांति मिलेगी, सकारात्मकता महसूस होगी व एकाग्रता बढ़ेगी।
साफ-सफाई से होगा समस्याओं का हल
विशेषज्ञ ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। संतुलित खानपान भी बहुत जरूरी है। खाने में उचित मात्रा में पौष्टिक आहार जरूर लें। साफ-सफाई अधिकतर बीमारियों का बचाव है। नाखूनों को बड़ा नहीं होने दें। खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। इसके अतिरिक्त छात्राओं को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। इस दौरान शिक्षक श्यामवीर, सरिता, श्वेता मिश्रा, मृदुला धनगढ़, कंचन उपस्थित रहीं।