बरेली। किला के कटघर मोहल्ले में श्री गंगाजी महारानी मंदिर के ताले खुलवाने के लिए मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ की ओर से एक ज्ञापन डीएम को दिया गया। इसमें पूजन आरती की व्यवस्था कराने की मांग की गई है।
महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक मंदिर में देव जागरण संध्या तथा शयन आरती के समय देवी-देवताओं को भोग लगाया जाना अनिवार्य होता है। लिहाजा मंदिर खुलवाने की व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान रविंद्र शर्मा, रामावतार पाठक, पंकज अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, संजय गुप्ता, पुनीत शर्मा, केशव सिंह, रचित कुर्मी आदि मौजूद रहे। संवाद
24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur