फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्रिसमस पर बाजार गुलजार, खरीदारी में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपहार और झालरों की दुकानों के साथ बेकरी पर भीड़ बढ़ी
विज्ञापन

बरेली। क्रिसमस और नववर्ष को लेकर बाजार भी केक की मिठास और उत्सव की रोशनी से गुलजार हैं। उपहार और झालरों की दुकानों के साथ ही बेकरी पर जमकर खरीदारी हो रही है। व्यापारियों के अनुसार पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कारोबार में इजाफा हुआ है।
प्लम केक, डोनट्स, चॉकलेट और अन्य मिठाइयों की मांग में तेजी आई है। बेकरी संचालकों की मानें तो केक की मांग दोगुनी हो गई है। क्रिसमस थीम पर आधारित केक, मिठाई और विशेष चॉकलेट्स की मांगों में भारी इजाफा हुआ है। बेकरी संचालक देवेंद्र टिकयानी ने बताया कि पिछले साल 250 केक के ऑर्डर प्राप्त हुए थे। इस साल यह संख्या 500 तक पहुंच गई है। क्रिसमस तक इसमें और इजाफा होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपहार की दुकान के संचालक विकास नागपाल ने बताया कि इस बार दो लाख रुपये का कारोबार हुआ है, जो सर्वाधिक है। बच्चों की ओर से क्रिसमस के खिलौने पसंद किए जा रहे हैं। क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए उपयोग किए जाने वाले सितारे, बॉल्स, बेल्स, उपहार आदि की भी विशेष मांग है। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के संरक्षक संजीव चांदना ने बताया कि इस वर्ष लाइटों का एक करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें