फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आविष्कार कराएं पेटेंट, बौद्धिक संपदा से देश की प्रगति में योगदान करें शोधकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवाचार संबंधी जितने ज्यादा आविष्कार पेटेंट होंगे, विदेशों में उसके सापेक्ष भारत की पहचान होगी। बौद्धिक संपदा अधिकार का प्रयोग देश की प्रगति में करने के लिए शोधकर्ता, शिक्षकों को आगे आना चाहिए। ये विचार भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) के प्रधान वैज्ञानिक एवं गोवा सरकार के विशेष सलाहकार पद्मश्री डॉ. शरद काले ने कही। साथ ही, कई अन्य जानकारियां साझा की।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के जूलोजी विभाग की ओर से बुधवार को इंटेलैक्चुअल प्रॉपटी राइट्स- 2025 विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूपीसीएसटी) के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में देश भर से वैज्ञानिक, शोधकर्ता, स्टार्टअप प्रतिनिधि और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कॉलेज के प्राचार्य व कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. ओपी राय ने आईपीआर की समकालीन प्रासंगिकता, शिक्षा में योगदान की बात कही। विभागाध्यक्ष कार्यशाला संयोजक प्रो. संगीता सिंह ने भी विचार साझा किए।
आयुष मंत्रालय की औषधि मानकीकरण विभाग की पेटेंट एजेंट डॉ. राखी मिश्रा ने एक ही उत्पाद में कई पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट होने की बात कही। साथ ही, पेटेंट का उपयोग और जरूरत पर विस्तार से जानकारी दी। श्रीलंका के जुगाड़ पेटेंट और मैजिक टैबलेट की जानकारी दी।
विज्ञापन


पेटेंट की प्रक्रिया और उत्पादों से हुए रूबरू
अधिकृत पेटेंट अटॉर्नी के रिसर्च साइंटिस्ट सोमेश मेहरा ने पेटेंट के कानूनी अधिकार, नवाचार की सुरक्षा, आर्थिक लाभ के बारे में बताया। कहा कि पेटेंट की मुख्य शर्त में नवीनता, स्पष्टता, औद्योगिक अनुप्रयोग होना चाहिए। कौन से आविष्कार पेटेंट योग्य नहीं हैं। पेटेंट कहां, कैसे, कब फाइल होते हैं आदि की जानकारियां साझा कीं। आयोजन सचिव प्रो. राजेंद्र सिंह ने रूपरेखा प्रस्तुत की।

सलोनी, श्रीयान और अंश को मिला बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड
कार्यशाला के दौरान बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन आयोजित किया गया। इसमें पहले स्थान पर सलोनी शर्मा, श्रीयान खान, अंश सिंह रहीं। दूसरे स्थान सलोनी यादव, तीसरे पर लोकेंद्र कुमार शर्मा, माया शर्मा, करन कुमार रहे। प्रो. बीनम सक्सेना ने कार्यशाला संचालन किया। कार्यशाला के दौरान विभिन्न शोध पत्रों की प्रस्तुति हुई। विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने क्रमवार विचार, शोध निष्कर्ष और केस स्टडीज साझा कीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें