फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सात दिसंबर को होगी भूगोल की मिड टर्म परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बीए पांचवें सेमेस्टर (भूगोल विषय) के विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षा सात दिसंबर को कराई जाएगी। इससे पूर्व तीसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की भूगोल विषय की मिड टर्म परीक्षा पांच दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

भूगोल विभाग प्रभारी डॉ. अक्षय कुमार शुक्ल के अनुसार पहला पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक व दूसरा पेपर दोपहर 12 बजे से अपराह्न एक बजे तक होगा। एक घंटा लिखित व एक घंटा प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
इसके अतिरिक्त बीएससी पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण के प्रोजेक्ट दो जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक बीएससी तृतीय वर्ष की लैब में जमा करने हैं। छात्र-छात्राएं प्रोजेक्ट को प्रयोगशाला सहायक अनिल कुमार के पास दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक जमा कर सकते हैं। साथ ही रोल लिस्ट में विद्यार्थियों को हस्ताक्षर करना भी जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें