फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तुलनात्मक अध्ययन के सवालों में उलझे भूगोल, इतिहास से जगी स्कोर की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा रविवार को 33 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में पहली बार पूछे गए तुलनात्मक अध्ययन के सवालों को हल करने में अभ्यर्थी उलझे रहे। वहीं, इतिहास और भूगोल के आसान सवालों ने बेहतर स्कोर की उम्मीद जगाई।
विज्ञापन

विषय विशेषज्ञ एमपी शर्मा के मुताबिक, सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र में परंपरागत विषयों के सवाल ज्यादा रहे। भूगोल एवं पर्यावरण के 32, इतिहास के 16, अर्थव्यवस्था के 15, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के 11, राज व्यवस्था के 14, समसामयिकी के 12 प्रश्न आए। प्रश्नपत्र औसत रहा।
पहली बार दस प्रश्न ऐसे थे, जिनमें तीन कथन थे और उनका तुलनात्मक अध्ययन कर जवाब देने में अभ्यर्थी जूझते रहे। सीसैट के प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा, लेकिन लंबा था। हल करने के लिए समय कम पड़ गया।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने आसान पेपर देख खुशी जाहिर की, पर तर्कशक्ति पर आधारित सवालों को हल करने में काफी वक्त लगा। इस वजह से कई अभ्यर्थी पूरा प्रश्नपत्र हल नहीं कर सके। हालांकि, जिन्होंने सामान्य अध्ययन के सवालों का बेहतर जवाब दिया होगा, वह बेहतर स्कोर कर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें