फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी का गला दबाया, बेहोश हुई तो अस्पताल में भर्ती कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुल्फे के आदी पति ने अपनी पत्नी का दुपट्टे से गला दबा दिया। पत्नी के बेहोश होने पर अस्पताल में भर्ती कर भाग गया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बारादरी के मोहल्ला बुखारपुरा निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का निकाह कुतुबखाना घंटाघर निवासी युवक से किया था। निकाह के बाद दामाद और उसके परिजन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दामाद पूरे दिन सुल्फा पीकर आवारागर्दी करता था।
जेठ बेटी से कहता था कि तुम्हारा पति कुछ नहीं करता है तो मेरे साथ पत्नी की तरह रहो, मैं खर्चा उठा लूंगा। 17 मई को जब दामाद सुल्फा पीने गया था तभी जेठ ने उनकी बेटी से अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

जब बेटी ने पति से शिकायत की तो ससुरालवालों ने उनकी बेटी की ही पिटाई कर दी। दुपट्टे से गला दबाकर मारने की कोशिश की। जब बेटी बेहोश हो गई तो दामाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कर भाग गया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें