फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुल जाएगी सरकारी और निजी अस्पतालों की जनरल ओपीडी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

इंफेक्शन प्रिवेंशन प्रोटोकॉल के नियमों का करना होगा पालन
विज्ञापन

एक घंटे में सिर्फ चार से पांच मरीज ही देखने के निर्देश

बरेली। कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते करीब तीन माह से बंद निजी और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी मंगलवार से फिर शुरू होने जा रही है। प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से मंगलवार देर शाम ओपीडी शुरू करने के बाबत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हालांकि, इस दौरान संक्रमण से बचाव के पूरे इंतजाम रखने की हिदायत दी गई है। आईएमए ने शासन के निर्णय को सराहा है और सभी शर्तें पूरी करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि अस्पतालों को इंफेक्शन प्रिवेंशन प्रोटोकॉल के तहत पूर्व में ट्रेनिंग दी जा चुकी है। जो ट्रेनिंग में शामिल रहे उन्हें ही जनरल ओपीडी शुरू करने के निर्देश मिले हैं। अगर कोई अन्य भी ओपीडी शुरू करना चाहता है तो उसे भी ट्रेनिंग लेनी होगी। आईएमए सचिव डॉ. राजीव गोयल का कहना है कि आईपीपी के साथ ही, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल मानकों को पूरा किया जाएगा। गाइडलाइन के मुताबिक, एक घंटे में चार से पांच मरीज का टाइम स्लॉट बनाने को कहा गया है। ताकि संक्रमण की आशंका न रहे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल का कहना है कि जनरल ओपीडी शुरू होने से जनरल इलाज के लिए परेशान मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें