बरेली। कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर के लिए अमेरिका की मध्यस्थता पर सवाल उठाया है। सोमवार को बरेली में मौजूद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उस समय कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व सिर्फ बात करने तक सीमित रहता था, लेकिन भाजपा सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। वहीं पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों शहीद का दर्जा न मिलने वाले अखिलेश के बयान पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने चुप्पी साध ली।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस सत्ता में रही। इस दौरान सरहद पर कई बार गोलियां चलीं। सैनिक भी बलिदानी होते थे। नागरिकाें काे भी नुकसान हुआ, लेकिन उस समय कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व सिर्फ बात करने तक सीमित रहता था। ऐसी परिस्थितियों में हम बात करेंगे, मैं देखता हूं और देखेंगे, तक ही मामला निपट जाता था। परिवहन मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में पाकिस्तान के आतंकवादियों की ओर से 26 निर्दाेष पर्यटकों को मारने के दुस्साहस का कड़ा जवाब दिया गया है। भारत के सैनिकों ने 500 किमी अंदर घुसकर लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी तक नौ आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने का काम किया। उनके एयरबेस को भी खत्म किया। जो आतंकवादी हमारे देश में घुसे उन्हें खत्म किया। उनके शौर्य पर हम सब गर्व करते हैं। वहीं पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों शहीद का दर्जा न मिलने वाले अखिलेश के बयान पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने चुप्पी साध ली। संवाद