फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे पर टैंकर से गैस रिसाव, अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर निकसुआ गांव से आगे शाहजहांपुर से बदायूं सीएनजी गैस सिलिंडर भरकर जा रहे एक टैंकर से गैस रिसाव होने लगा। तभी टैंकर को खड़ा कर चालक-क्लीनर मौके से भाग गए। इससे हाईवे पर वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास में दो ढाबों को बंदकर वहां काम कर रहे लोग भाग गए। इससे हाईवे पर कुछ देर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवे पर यह टैंकर शाहजहांपुर से बदायूं की ओर जा रहा था। निकसुआ गांव के पास इसका बॉल खराब हो गया। इससे गैस रिसाव होने लगा। जब टैंकर चालक नरोत्तम निवासी गांव मुरैना दातागंज बदायूं को इसकी जानकारी हुई तो वह टैंकर रोड पर ही छोड़कर क्लीनर के साथ भाग गए।
टैंकर से धुए के जैसा गुबार उड़ता देख वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। वह सभी अपने अपने वाहन लेकर इधर उधर भागने लगे। कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। थोड़ी देर में ही घटनास्थल के पास रोड सूनसान हो गया। इस दौरान दो ढाबों और एक पंप को बंद कर उसके कर्मी भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर चालक को तलाशकर टैंकर को एक साइड करवाया, तब तक उसमें से गैस का रिसाव हो चुका था। इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार ने बताया कि टैंकर से गैस रिसाव की सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर गया था। हाईवे पर यातायात को सुचारु करवाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें