फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sun, 12 Apr 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। विमला गैस एजेंसी पर धांधलेबाजी और कालाबाजारी के आरोप हैं। शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एजेंसी कर्मचारी 15 किलोमीटर दूर एएनए कॉलेज के पास स्थित आश्रम में सिलिंडर उतारते दिखे। स्थानीय लोगों का दावा है कि उपभोक्ताओं को सिलिंडर खत्म कहकर लौटाया जाता है। जबकि, दूर आश्रम में बड़ी संख्या में सिलिंडर आपूर्ति करके कालाबाजारी की जा रही है। इसकी शिकायत डीएम से की गई है।
विज्ञापन

बैरमनगर निवासी अमित कुमार ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद एजेंसी के कर्मचारियों ने उनको आश्रम बुलाकर 230 रुपये बीमा के नाम पर मांगे। रुपये न देने पर उन्हें सिलिंडर नहीं मिला और जमा धनराशि भी वापस नहीं हुई। शुक्रवार को कुलछा गांव निवासी सोमपाल राजपूत के खाते से जालसाजी कर सिलिंडर वितरित करने का मामला भी सामने आया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गैस सिलिंडर वितरण में पारदर्शिता की मांग उठाई है। एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने एजेंसी की कार्यप्रणाली की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें