फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के हक पर डाका डालने वाले जाएंगे जेल

Sun, 25 Jan 2015 10:50 PM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक लाभ योजना हो या आम जन की कल्याण वाली अन्य अनुदान योजनाएं, इन सभी में घपला करने वाले और गरीबों का हक मारने वाले सरकारी कर्मियों पर सिर्फ विभागीय कार्रवाई नहीं होगी बल्कि उन्हें जेल भेजा जाएगा। यह घोषणा बरेली के प्रभारी मंत्री अंबिका चौधरी ने की। वह रविवार दोपहर संजय कम्यूनिटी हाल में आयोजित जनकल्याण शिविर में 200 श्रमिकों को साइकिल वितरित करने के दौरान मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं में घपले पर जिला प्रशासन की कार्रवाई को सराहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 लाख लोगों को समाजवादी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है और लोहिया आवास के साथ शौचालय एवं सोलर लाइट भी दिए जा रहे हैं। रविवार को उन्होंने बरेली में इस पेंशन योजना में 500 चयनित लोगों को परिचयपत्र और लोहिया आवास वाले 100 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिया। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार को दी गई नसीहत पर मंत्री ने कहा कि नेताजी सपा सरकार के संरक्षक हैं। गार्जियन बच्चों की तारीफ नहीं करता बल्कि लाड़ में डांटता है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में सपा सरकार हाशिये के आदमी के लिए लगातार बेहतर काम कर रही है। औरतों को बच्चा पैदा करने की मशीन बताने और चार - चार बच्चा पैदा करने संबंधी राजनेताओं के बयान पर उन्होंने अफसोस जताया। कहा कि ऐसे लोग मानसिक तौर पर दूषित हैं और इस बहाने वे वर्ग विशेष की ओर से इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग उन्माद, धर्म-जाति और भेदभाव की राजनीति करने वाले हैं। सपा ऐसी राजनीति नहीं करती।
इससे पहले जनकल्याण शिविर में विधायक शहजिल इस्लाम ने कल्याणकारी योजनाओं में लिप्त मिले सरकारी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। कार्यक्रम में राज्य के लघु उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवत सरन गंगवार, विधायक अताउर्रहमान, डीएम संजय कुमार, सीडीओ शिव सहाय अवस्थी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें